पुलिस लाइन में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से एसएसपी देहरादून ने किया संवाद
पुलिस प्रशिक्षण के महत्व व उसके उद्देश्य के विषय में दी विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली जानकारियों को बारीकियों से सीखने के संबंध में कराया अवगत
सभी प्रशिक्षुओं को 112 कंट्रोल रूम की महत्वता तथा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां देने हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश
बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून । आज दिनांक – 03/01/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 17 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से पुलिस कार्यालय में इंटरेक्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण के महत्व व उसके उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर दी जा रही जानकारियों को बारीकियों से सीखने के संबंध में अवगत कराया, जिससे भविष्य में उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान इसका लाभ मिल सके।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रशिक्षकों को किसी भी सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आकस्मिक स्थिती पर पुलिस सहायता हेतु पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 112 की महत्वता तथा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों देने हेतु निर्देशित किया गया।
