Dehradun

श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

Spread the love

रुद्रप्रयाग । दिनांक 15 जुलाई 2026 की देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC), रुद्रप्रयाग के माध्यम से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुण्ड से लगभग 02 किलोमीटर आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के समीप एक युवक गहरी खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौरीकुण्ड से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस, DDRF एवं YMF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सघन खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया।

अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए खाई में गिरे युवक तक पहुँच बनाई तथा उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गौरीकुण्ड पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के उपरांत युवक को अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान *मोहित रावत पुत्र दर्शन रावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ासू, रामपुर, जनपद रुद्रप्रयाग* के रूप में हुई है।

स्थानीय प्रशासन एवं परिजनों द्वारा समयबद्ध एवं सफल रेस्क्यू कार्यवाही के लिए एसडीआरएफ टीम की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *