देहरादून आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की 101वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
आम आदमी पार्टी, देहरादून
दिनांक: 24- 12- 2025
देहरादून । आम आदमी पार्टी, देहरादून कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के “गांधी” महान जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने यह मांग करी कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में उत्तराखंड के लोगों के अधिकारों, पहचान और राज्य आंदोलन के लिए अहिंसात्मक, सत्यनिष्ठ और जनसमर्पित संघर्ष किया। उनका जीवन और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
2027 के लिए “शंखनाद”
आम आदमी पार्टी यह भी घोषणा करती है कि आज से पार्टी अपने “मिशन 2027” का औपचारिक शुभारंभ कर रही है , जिसे पार्टी ने “शंखनाद 2027” नाम दिया है। यह अभियान उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में लाने का संकल्प है।
पार्टी की तीन-स्तरीय कार्ययोजना
आम आदमी पार्टी आगामी समय में तीन-स्तरीय कार्यप्रणाली के तहत कार्य करेगी—
सड़क पर संघर्ष (Sadak se Sadan tak):
जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन, संवाद और जनजागरण किया जाएगा। महंगाई, बेरोज़गारी, खराब शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, ट्रैफिक, प्रदूषण और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
भ्रष्टाचार और सरकार की विफलताओं का खुलासा:
वर्तमान सरकार की भ्रष्ट नीतियों, सत्ता के दुरुपयोग, जनविरोधी फैसलों और विफलताओं को तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि सच्चाई हर घर तक पहुंचे।
संगठनात्मक सुधार (Booth to Vidhan Sabha):
पार्टी संगठन को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक मज़बूत और लोकतांत्रिक ढंग से पुनर्गठित किया जाएगा। नए, ईमानदार और कर्मठ लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि जनता की आवाज़ सीधे विधानसभा तक पहुंचे।

आम आदमी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि उत्तराखंड की राजनीति को अब ईमानदारी, जवाबदेही और जनसेवा की ज़रूरत है। पार्टी जनता के साथ मिलकर एक बेहतर, भ्रष्टाचार-मुक्त और विकासशील उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शैलेश तिवारी, आकेश भट्ट, के जी बघेल, राजेंद्र सिंह, यामिनी आले, अनिल शर्मा, एम ल कनोजिया, शहजाद यूसुफ, कमल राणा, वी के बजाज , गौरव उनियाल, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहें:
