DehradunPOLICE ADMINISTRATION

आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी

Spread the love

आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सायं शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

*पुलिस द्वारा डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन,घंटाघर आदि स्थानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*

चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा संधिक्त व्यक्तियों से पूछताछ कर जुटाई सत्यापन सम्बन्धित जानकारियां

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड ।  आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 04/12/2025 को पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु डॉग स्क्वाड, बीडीएस टीम के साथ सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई गई।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *