DehradunUTTRAKHAND

सीएम धामी ने देहरादून सहस्त्रधारा में अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया

Spread the love

देहरादून  । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *