ईगास बग्वाल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए:डा.नरेश बंसल
देहरादून 31 अक्टूबर 2025 भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास-बग्वाल की सभी प्रदेशवासीयो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला उत्तराखंड लोकपर्व इगास- बग्वाल लम्बे समय से मनाया जाता है।भैलो व पारंपरिक नृत्य के साथ पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू गांव ही नहीं शहर तक महकती है।
डा. नरेश बंसल ने कहा की सभी इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए व यह संयोग व हर्ष का विषय है कि राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव भी शुरू हो गया है।ऐसे मे यह दोगुनी खुशी है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।सभी को इगास-बग्वाल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए।
द्वारा निजी सचिव
डा. नरेश बंसल जी
माननीय राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा एवं सासंद राज्यसभा
