उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में छात्र – छात्राओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

Spread the love

देहरादून। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देश में जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के राo उo माo विद्यालय पिलानीधार में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 09/05/2025 को विद्यालय में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान 65 उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं एवं कार्मिकों को प्राथमिक उपचार, CPR, आपदाओं की एवं इंप्रोवाइज स्टेचर बनाने, आपातकालीन नंबरों, खोज बचाव में प्रयोग होने वाले बेशिक उपकरणों की जानकारी के साथ ही स्कूल सेफ्टी की जानकारी दी गई।
उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा विद्यालय में प्रदान किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य श्री पित्र प्रकाश डोभाल जी द्वारा भी सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *