DehradunUTTRAKHAND

देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान लगातार जारी

Spread the love

देहरादून । नगर निगम नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके फल स्वरुप देहरादून को आदर्श स्वच्छ बनाने मेयर सौरभ  थपलियाल अग्रिम प्रयास में लगे हुए हैं । जिससे देहरादून में निवास आम जनमानस को स्वच्छ जल वायु मिल सके।

विगतदिनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रसार हेतु नगर निगम द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।

रैली का उद्देश्य शहरवासियों में अपने शहर को स्वच्छ रखने, हराभरा रखने और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु जागरूकता और जिम्मेदारी का बोध कराना था।
जगह जगह कूड़ा न फेंके, गीला और सूखा कूड़ा पृथक करके कचरे वाली गाड़ी में डालें, वायु को प्रदूषित करने वाले कार्य जैसे पालीथीन आदि जलाना न करें।

सुंदर दून, स्वच्छ दून 🧹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *