DehradunUTTRAKHAND

नगर निगम के सफाई मजदूर संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Spread the love

शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कई कर्मचारी बीस साल से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया गया 

देहरादून । नगर निगम में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने नियमितीकरण की मांग की। शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कई कर्मचारी बीस साल से कार्य कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले निगम के समस्त अनुभागों में कार्य बहिष्कार हुआ। इस कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, हाउस टैक्स जमा करवाने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाखा महामंत्री धीरज भारती ने बताया कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *