उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्री विश्राम गृह कारगी चौक का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

• *सीसीटीवी तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश*
*
देहरादून: 20 अगस्त2025 श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी के कारगी चौक देहरादून स्थित मंदिर समिति के यात्री विश्राम गृह तथा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा विश्राम गृह में सीसीटीवी कैमरे तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश दिये इससे पहले उन्होंने विश्राम गृह परिसर स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर में दर्शन किये।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्राम गृह में उचित अतिथि सत्कार,बेहतर प्रबंधन व्यवस्था, कमरों के समुचित रख रखाव, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था, विश्राम गृह सौन्दर्यीकरण आदि हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *