उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सिंगटाली पुल के लिए वित्तीय स्वीकृति हेतु सीएम का जताया आभार

Spread the love

*बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सिंगटाली पुल के लिए वित्तीय स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया*

• *कुमाऊं -गढ़वाल के बीच की दूरी कम होगी, यमकेश्वर क्षेत्र की जनता को होगी सुविधा*
*
देहरादून: 20 अगस्त 2025 कोडियाला से व्यास घाट तक गंगा नदी पर प्रस्तावित 150 मीटर लंबे सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण हेतु 57 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दिये जाने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने गृह निवास यमकेश्वर क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि गंगा नदी पर प्रस्तावित इस पुल की गढ़वाल और कुमाऊँ क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका होगी तथा देहरादून तथा रामनगर ( नैनीताल) के बीच 45 किमी दूरी कम हो जायेगी इसके निर्माण से पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के सात विकासखंडों और लगभग एक हजार गाँवों को सीधा लाभ मिलेगा न केवल गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ेगा बल्कि पर्यटन, तीर्थाटन ,व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति देगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता तथा वर्तमान में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सिंगटाली पुल निर्माण हेतु विगत कई वर्षों से प्रयास किये। वर्ष 2006 में सिंगटाली पुल‌ निर्माण की मांग हुई थी तथा 2008 में पुल निर्माण हेतु भूमि पूजन भी हुआ बीते मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सिंगटाली पुल‌ निर्माण हेतु सरकार ने बजट प्रावधान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *