जनपद देहरादून में भारी बारिश के दृष्टिगत डीएम ने शिक्षण संस्थानों में किया एक दिवसीय अवकाश का आदेश जारी
बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड ।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-04 अगस्त, 2025 की सांय 18:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक-05 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की (ऑरेंज अलर्ट) सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त के मध्यनजर एवं वर्तमान में जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक-05 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग की चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए उपरोक्तानुसार जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक-05 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को बन्द रहेंगे।
