Dehradun

डोईवाला पुलिस ने किया शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 16.08.2026

तस्कर से 40 पव्वे अग्रेजी शराब बरामद

देहरादून । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशन मे राज्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत एवं मा0मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे प्रचलित अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उपरोक्त क्रम मे कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.08.2026 को नकरौन्दा, हर्रावाला, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित रावत पुत्र श्री नरेश सिंह रावत निवासी जीरो प्वांइंट नकरौंदा कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष से 06 पव्वे रायल स्टैग व 34 पव्वे इम्पीरियल ब्लू (कुल 40 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी अवैध शराब होने पर थाना डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0स0 242/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

🚨 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
—————————————
रोहित रावत पुत्र श्री नरेश सिंह रावत निवासी जीरो प्वांइंट नकरौंदा कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण
01- रायल स्टैग – 6 पव्वे
02- इम्पीरियल ब्लू – 34 पव्वे

पुलिस टीम

01- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
02- कानि0 सुपरदास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *