विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज देहरादून 3 अगस्त 2025
आज विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक अपर तुनवाला चौक देहरादून में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य की जांच की गई, साथ ही दवाइयां और खून की जांच निशुल्क दी गई ।

स्योरटेस्ट पैथोलॉजी लैब से खून की अन्य जांचों पर 40% की छूट दी गई।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 50- 60 मरीजों का जिसमें पेट से संबंधित, स्त्री रोग से संबंधित, शुगर, बीपी, हृदय से संबंधित, बाल रोग, त्वचा रोग से ग्रस्त मरीजों का संतोषजनक उपचार किया गया जिसमें उनको दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई आवश्यकता अनुसार ।

डा० सुदीक्षा राणा (एमबीबीएस, एमडी) ने मरीजों को वर्षा काल मौसम के चलते संबंधित रोगों के विषय में संपूर्ण हाइजीन एवं केयर की जानकारी भी दी।
बरसात के मौसम में पानी और भोजन दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे जलजनित बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, हमेशा उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी पिएं और बाहर का खाना खाने से बचें
अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए, स्वस्थ आहार लें जिसमें फल और सब्जियां शामिल हों।
परामर्श हेतु – डा० सुदिक्षा राणा, विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक में प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से 9:00 तक मरीज के परामर्श हेतु उपलब्ध रहती हैं ।
साथ ही अब डॉ वीरेंद्र वर्मा (MBBS, MD) वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ भी सायं 4:30 से अपनी सेवाएं प्रतिदिन दे रहे हैं ।
