DehradunPOLICE ADMINISTRATIONUTTRAKHAND

गुमशुदा बालक को परिजनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई मासूम चेहरे की मुस्कान

Spread the love

*एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घण्टो में कोतवाली क्षेत्र से गुम हुए 10 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद*

*घर से भटक कर कोतवाली से प्रेमनगर पहुँचा था मानसिक रूप से कमजोर बालक, पैदल-पैदल जा रहा था विकासनगर की ओर*

*पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर पर चीता मोबाइल ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों ने बालक को किया सकुशल बरामद*

*बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही की करी प्रशंसा, दून पुलिस का किया आभार व्यक्त*

*थाना प्रेमनगर*

दिनांक – 30/07/2025 को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चौकी ख़ुडबुडा कोतवाली नगर से 10 वर्षीय बालक गुम हो गया है, जिस पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गुमशुदा बालक की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानो को सूचित करते हुए व्हट्सएप के माध्यम से गुम हुए बालक की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बालक की सकुशल बरामदगी हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत थाना प्रेमनगर पर चीता ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों द्वारा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त बालक की फोटो की सहायता से खोजबीन प्रारम्भ की गई, जिसके परिणाम स्वरूप चीता कर्मियों को फोटो से मिलते जुलते हुलिए का एक बालक हाईवे पर प्रेमनगर से विकासनगर की तरफ पैदल जाता दिखाई दिया। उक्त बालक को रोक कर उसका हुलिया व फोटो मिलान किया गया तो उक्त बालक खुडबुड़ा क्षेत्र से गुम होना पाया गया।

गुमशुदा बालक को स्नेह पूर्वक विश्वास में लेते हुए थाना प्रेमनगर पर लाकर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जिस पर परिजन तुरंत थाना प्रेमनगर पहुँचे, जहाँ बालक को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि बालक मानसिक रूप से कमजोर है, जिस कारण वो खेल-खेल में पैदल घर से निकल आया, बालक को सकुशल वापस पाकर बालक के परिजनों ने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिये दून पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *