अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकांवड़ यात्रा 2025ग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

कलश यात्रा के साथ देहरादून में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Spread the love

देहरादून, 29 जुलाई 2025 नवदुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस कॉलोनी, क्लेमेनटाउन देहरादून में नागपंचमी के शुभ अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा व्यास नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह की डोली का पूजन कर भजनों के साथ कथा का विधिवत श्रीगणेश किया।

मुख्य यजमान नवदुर्गा कीर्तन मंडली की महिलाओं की उपस्थिति में पूजन प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य संजय डोबरियाल एवं कर्मकांडाचार्य आचार्य मुकेश नौडियाल के मार्गदर्शन में पंचांग पूजन, व्यास पीठ पूजन एवं वेदी पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। व्यास पीठ पर कथा व्यास स्वामी रसिक महाराज का विधिवत पूजन एवं सम्मान किया गया।

नवदुर्गा कीर्तन मंडली की अध्यक्ष श्रीमती उषा धस्माना ने बताया कि यह कथा 29 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के साथ प्रतिदिन 1008 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर महारुद्राभिषेक किया जाएगा। समापन अवसर पर 8 अगस्त को विशाल हवन एवं महाप्रसाद वितरण होगा।

आज की कलश यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें विनोद राई, कमल नेगी, लक्ष्मण डबराल, बृज किशोर यादव, रमेश जेटली, कमल बडोला, दिनेश डबराल, अभिषेक परमार, रेखा यादव, प्रदीप राई, ममता राई सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *