DehradunPOLICE ADMINISTRATIONUTTRAKHAND

दून पुलिस के जवान ने रक्तदान कर की उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता

Spread the love

*दून पुलिस फिर बनी मददगार*

*मित्रता, सेवा, सुरक्षा के मूल मंत्र को चरित्रार्थ करती दून पुलिस*

*दून पुलिस के आरक्षी ने 82 वी बार किया रक्तदान*

*व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल में उपचाराधीन व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता के सम्बंध में मिली थी सूचना*

*उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

देहरादून 17 जुलाई 2025 किसी भी अपरिहार्य स्थिति अथवा संकट की घडी में सदैव आमजन की सेवा हेतु तत्पर रहने वाली उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक बार फ़िर मित्रता, सेवा, सुरक्षा के मूल मंत्र को चरित्रार्थ
करते हुए अपने मानवता के कर्तव्यों को अंजाम देने की मिसाल पेश की है।
दिनाँक : 16-07-25 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल देहरादून में उपचाराधीन एक व्यक्ति को रक्त की नितांत आवश्यकता है, जिस पर एस एस पी ऑफिस देहरादून में नियुक्त कॉ0 शाहनवाज द्वारा तत्काल ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल जाकर स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता करते हुए उत्तराखंड पुलिस के मानवता के कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।
जिस पर उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त जवान द्वारा इससे पूर्व भी 81 बार रक्तदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *