उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

Spread the love

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड
दिनांकः 08/07/2025
🔶.   STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सटीक कार्यवाही करते हुए  नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र से करीब 52 लाख रूपये की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार। ये तस्कर लालपुर व आसपास के क्षेत्र में स्मैक के व्यापार के लिए कुख्यात था। काफी समय से STF के रडार पर था।
🔶.    *STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 174.6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की।
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह व सीओ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए महिंद्रा फैक्ट्री के निकट एच०पी० पेट्रोल पंप के ठीक सामने खुले मैदान पर से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 174.6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन लालपुर के अमन व दरऊ के सावेज उर्फ समीर नामक व्यक्ति से लेकर आया है तथा जिसको वह हल्द्वानी क्षेत्र के अर्जुन को बेचता है।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त –
भगवान दास कालरा, पुत्र- दयानंद, निवासी- आवास विकास, किच्छा, थाना- किच्छा, जनपद- उधम सिंह नगर,
उम्र 62 वर्ष।

बरामदगी
174.6 ग्राम अवैध हेरोइन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विपिन चंद्र जोशी
3. SI विनोद चंद्र जोशी
4. ASI जगवीर शरण
5. HC मनमोहन सिंह
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. आरक्षी इसरार अहमद
8. आरक्षी मोहित जोशी

थाना खटीमा पुलिस टीम
1- SI बसंत प्रसाद
2- आरक्षी किशोर कुमार
3- मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *