एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा
📍 स्थान: एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट, देहरादून
📅 तिथि: 28 जून 2025 (शनिवार)
🕘 समय: प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
देहरादून । उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा अपने कार्मिकों, उनके परिजनों तथा स्थानीय नागरिकों के समग्र स्वास्थ्य कल्याण के उद्देश्य से सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में हिमालयन अस्पताल, जॉलीग्रांट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
🔹 शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:
✅ स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श
✅ आंतरिक रोग (फिजिशियन) विशेषज्ञ की सुविधा
✅ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नेत्र परीक्षण
✅ निःशुल्क दवाइयों का वितरण
✅ न्यूनतम दरों पर रक्त परीक्षण
✅ यूरिक एसिड, शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की पूरी तरह निःशुल्क जांच
🔔 विशेष अनुरोध
एसडीआरएफ परिवार के सभी अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन तथा स्थानीय क्षेत्रवासी इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं
