उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

सहसपुर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*01 अभियुक्त को चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ किया गिरफ्तार*

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई ट्रैक्टर में ट्राली हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

कोतवाली सहसपुर

दिनांक 25/06/2025 को अमीर हसन पुत्र जमालुद्दी निवासी सहसपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा थाना सहसपुर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम का आवश्यक निर्देश दिए गए,
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की सहायता से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त संदिग्धों के हुलिए से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दिनांक 29/06/2025 को अभियुक्त अभिषेक उर्फ शेखर पुत्र शीशपाल को घटना में चोरी की गई ट्रैक्टर ट्राली सहित सहारनपुर रोड टिमली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त अभिषेक द्वारा बताया की उसने अपने 02 अन्य साथियों आशीष पुत्र मुलकी चन्द व सौरव पुत्र चौसन सिह के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं तथा अन्य खर्चो को पूरा करने के लिए उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त उक्त ट्रैक्टर ट्राली को सहारनपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त के 02 अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- अभिषेक उर्फ शेखर पुत्र शीशपाल निवासी मझाडी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र – 22 वर्ष

*विवरण वांछित अभियुक्त*

1- आशीष पुत्र मुलकी चन्द निवासी मझाडी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
2- सौरव पुत्र चौसन सिह निवासी गण ग्राम मंझाडी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0

*बरामदगी :*

1- घटना में चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट, कोतवाली सहसपुर
2-उ0नि0 कविन्द्र सिह राणा
3-उ0नि0विजय थपलियाल
4-कानि0 कुलदीप सिह
5-कानि0 राजबीर भण्डारी
6- कानि0 शंकर सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *