उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

डॉ. अजीत पाठक 21वीं बार पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love

उत्तराखंड को मिली ऑल इंडिया पी.आर. कॉन्फ्रेंस-2025 की मेजबानी

देहरादून 22 जून2025 देशभर के जनसंपर्क समुदाय के लिए—और विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए—यह अत्यंत गर्व का क्षण है, कि डॉ. अजीत पाठक को जनसंपर्क सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का लगातार 21वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। नई दिल्ली में गत शनिवार को आयोजित पीआरएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2025–2027 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराए गए, जिसमें देशभर के 25 राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

डॉ. पाठक एवं उनकी टीम का निर्विरोध चुनाव किया गया। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सदस्य दीपक शर्मा , संजय पांडेय द्वारा गर्मजोशी के साथ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया है। डॉ. पाठक द्वारा वर्ष दिसंबर 2025 में प्रस्तावित ऑल इंडिया पी.आर. कॉन्फ्रेंस-2025 की मेजबानी उत्तराखंड को दी गई। डॉ. पाठक द्वारा कहा गया कि आमजन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में पीआरएसआई की महत्वपूर्ण भूमिका है।

देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष श्री रवि विजारनिया, उपाध्यक्ष डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, सचिव श्री अनिल सती, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र भट्ट, सहित सभी पदाधिकारीगणों एवं सदस्यों द्वारा डॉ. अजीत पाठक एवं उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी गई।
श्री रवि विजारनिया ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा वर्ष 2025 में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड में कराये जाने का निर्णय उत्तराखंड के लिए गर्व का अवसर है और क्षेत्रीय जनसंपर्क जगत के लिए उत्साहवर्धक है।

डॉ. अजीत पाठक, जो भारत में जनसंपर्क क्षेत्र में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं तथा ग्लोबल अलायंस फॉर पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट के पूर्व सचिव रह चुके हैं, का करियर जनसंपर्क क्षेत्र में अनुकरणीय रहा है। वे लंबे समय तक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में महाप्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके हैं। जनसंपर्क शिक्षा, रणनीतिक संचार और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *