DISTRICT MAGISTRATETEHRIUTTRAKHAND

जनपद टिहरी गढ़वाल में पशुपालन विभाग की सहवर्गीय बैठक हुई आयोजित

Spread the love

टिहरी । जनपद टिहरी गढ़वाल, नई टिहरी के विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के अपर निदेशक महोदय, गढ़वाल मण्डल पौड़ी, डॉ. बी. एस. जंगपांगी की अध्यक्षता में जिले के सभी पशु चिकित्साधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विभाग द्वारा संचालित रोजगार संबंधी योजनाओं और विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पशु चिकित्साधिकारी पूरे समर्पण के साथ काम करे और जमीनी स्तर तक योजनाओं का प्रचार प्रसार हो व अधिक से अधिक पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले।

बैठक के दौरान अपर निदेशक महोदय द्वारा विभागीय लक्ष्यों, योजनाओं, राज्य में स्थापित गौशालाओ की प्रगति, ग्राम्य गौ सेवक सदन योजना, गोट वैली, राज्य पशुधन मिशन व ब्रॉयलर फार्म आदि की समीक्षा की गयी। जिले में मानसून आपदाओं के समय पशुधन की सुरक्षा व पशुओं के लिए चारे और पशुचिकित्सा के लिए दवाइयों की समुचित व्यवस्था को पूर्व से ही सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गये।

गौट–वैली योजना को अधिक से अधिक क्षेत्रों में स्थापित करने के निर्देश दिये गये, जिससे जिले के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान हो व पशुपालकों की आय में वृद्धि हो। साथ ही समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को विभागीय लक्ष्यों व योजनाओं को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित करते हुए प्रोत्साहित किया गया।

बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डी. के. शर्मा सहित जनपद के अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *