UTTRAKHAND

19 लाख श्रद्धालु पहुंचे बदरी-केदार। श्रद्धालुओं में उत्साह: हेमंत द्विवेदी

Spread the love

श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम यात्रा द्वितीय चरण 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में सुगम सुरक्षित चल रही यात्रा

ऋषिकेश/देहरादून: चारधाम यात्रा निरंतर सफलता के साथ आगे बढ़ रही है वहीं श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी आमद दर्ज की जा रही है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन, मौसम की अनुकूलता तथा प्रशासन एवं मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों हक हकूकधारियों के समन्वित प्रयासों के चलते तीर्थयात्री सुरक्षित एवं संतोषजनक यात्रा का अनुभव कर रहे हैं अब यात्रा का द्वितीय चरण शुरू हो रहा है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में अब तक यात्रा अत्यंत सरल, सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है हकहकूकधारियों,स्थानीय लोगों, व्यापारियों, तथा पर्यटन व्यवसायियों में खासा उत्साह है।

*बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री बदरीनाथ केदारनाथ में इस यात्रा वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या बढी है बीकेटीसी अधिकारी कर्मचारी तत्परता एवं मनोयोग से सेवा कार्य में जुटे हुए है उन्होंने बताया कि कि 2 जून तक श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में कुल 18 लाख 83 हजार 573 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं*। 23 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से 2 जून तक 8 लाख 32 हजार 903 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 2 जून को अकेले 27 हजार 367 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए।
इसी प्रकार 22 अप्रैल को कपाटोद्घाटन के बाद से 2 जून तक 10 लाख 50 हजार 670 श्रद्धालु, जिनमें हेली सेवा से पहुंचने वाले यात्री भी शामिल हैं, बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 2 जून को 16 हजार 792 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या वृद्धि हुई है।दोनों धामों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या यात्रा के प्रति देश-विदेश के भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाती है।
*
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न सेवा संस्थाओं के सहयोग से यात्रा संचालन में निरंतर सुधार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरल सुगम दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, आवास और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से पंजीकरण, मौसम संबंधी सलाह और एसओपी तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में यात्रा और अधिक सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को दिव्य और भव्य आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *