उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

सरेराह शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

Spread the love

मसूरी क्षेत्रान्तर्गत माल रोड पर शराब पीकर मचा रहा था हुड़दंग, आमजन को कर रहा था परेशान

*युवक का सत्यपान न कराने पर मकान मालिक के विरूद्ध भी की गयी पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही

मसूरी। दिनांक 08-06-2025 को डायल 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट के पास नशे की हालत में सारेराह हुड़दंग कर आमजन को परेशान कर रहा है। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये हुड़दंग कर रहे युवक बलवीर पुत्र फते सिंह, निवासी रंडोली चमोली हाल निवासी कंट्री इन होटल, कैमल बैक रोड को माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट से गिरफ्तार करते हुए युवक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, साथ ही युवक का सत्यापन न कराने पर युवक के मकान मालिक के विरूद्ध भी 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *