उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

मालन नदी पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें संबंधित अधिकारी -डीएम पौड़ी गढ़वाल 

Spread the love

पौड़ी । आपदा से क्षतिग्रस्त कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर सांय कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य अतिरिक्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में गति लाने के लिए वे नियमित रूप से साइड विजिट करें। मौके पर नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी सोहन सैनी, अधिशासी अभियंता लविवि दुगड्डा निर्भय सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *