38वें राष्ट्रीय खेल में विजेताओं को पूर्व राज्य मंत्री राजपाल सिंह रावत एवं भाजपा नेता संजय सिंह चौहान ने किया सम्मानित
बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज देहरादून उत्तराखंड
उत्तराखंड देहरादून। उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड फुटबॉल टीम ने शानदार खेलते हुए रजत पदक जीता।

देहरादून फुटबॉल अकैडमी कोच डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार राजपाल सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, समाज सेवियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
