उत्तराखंड

DGP उत्तराखंड ने देहरादून के इस थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

Spread the love

देहरादून राजधानी दून में थाना प्रभारी callmemtown नरेंद्र गहलावत को सीधा डीजीपी अशोक कुमार ने प्रॉपर्टी सम्बन्धी एक गम्भीर विवाद में निलंबित करने के आदेश दिए है। इससे पहले प्रेमनगर थाना इलाके में शातिर बाइकर बदमाश द्वारा की गई लूट मामले में भी तत्कालीन तेज तर्रार ईमानदार एसएसपी अरुण मोहन जोशी द्वारा गहलावत को थाना प्रभारी को थाने से हटा दिया गया था।

डीजीपी के आदेश पर निलंबन से पूर्व चुनाव आयोग से अनुमति भी ली जाएगीतीन दिनों पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में एक पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सैन्य आफिसर का घर ढहा दियागया है,क्लेमेन्टाउन स्थित नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके पति के मामा जी का घर जिसमें वो निवास कर रही थी,अचानक कुछ लोगों ने साजिशन घर को जे सी बी से ढहा दिया है।उन के पति के मामा जी की कोई सँन्तान नहीं थी।इसलिए नेवल आफिसर का परिवार ही यहाँ पर हकदार बना हुआ था,मोहिन्दर मलिक की सँपत्ति,पर वो लोग 1996 से निवास कर रहे थे।घर पर उनके जेवरात और नकदी सब कुछ मौजूद था।निवास अवधि में विजली,पानी का बिल भी समय समय पर जमा कर रहे थे।जब वो घर से बाहर नोएडा में निवास कर रही थी,तो उनको खबर मिली कि घर पर डोजर चलवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *