उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

सीएम धामी ने प्रयागराज, महाकुंभ भ्रमण के दौरान SDRF उत्तराखंड के जवानों से की मुलाकात

Spread the love

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज, महाकुंभ भ्रमण के दौरान SDRF उत्तराखंड के जवानों से की मुलाकात।*

*महाकुंभ ड्यूटी में एसडीआरएफ जवानों के साहसिक कार्यों को सराहा।*

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में कुंभ मेला के दौरान तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए गए साहसिक और सराहनीय कार्यों को सराहा।

सेनानायक, SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने एसडीआरएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी पिछले एक महीने से कुंभ मेले में की जा रही ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों को भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सेनानायक, SDRF ने बताया कि आईजी एसडीआरएफ श्रीमती रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार, कुंभ मेले में एसडीआरएफ की टीम ने भीड़ नियंत्रण, जल दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन बचाव कार्य और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट श्री स्वप्न किशोर, इंस्पेक्टर गजेन्द्र परवाल एवं इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *