उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

डीएम मयूर दीक्षित ने नई टिहरी से दिव्यांगजनों हेतू यात्रा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी से दिव्यांगजनों के विकास तथा सुगम्य पहुंच प्रदान करने हेतु सुगम्य यात्रा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

टिहरी। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुगम्य यात्रा वाहन के माध्यम दिव्यांगजनो को जनपद मुख्यालय के सभी कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों एवं जनपद में स्थित पुस्तकालयों एवं अन्य मुख्य कार्यालयों का भ्रमण कर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। वाहन में दो सम्बन्धित विभागीय कार्मिक भी मौजूद रहेंगे, जो दिव्यांगजनों की हर प्रकार से सहायता करेंगे, ताकि उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना की जानकारी हो सके ।

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम ए.के. पाण्डेय, डीडीओ मो. असलम, डीपीआरओ एम.एम. खान, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा आदि अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *