मोबाईल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे*
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मोबाईल हुआ बरामद*
*थाना रानीपोखरी*
वादी श्री राहुल नेगी पुत्र राजेश नेगी निवासी गोविन्दवाला रानीपोखरी थाना रानीपोखरी देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 19/09/2024 को रानीपोखरी चौक के पास से किसी अज्ञात चोर के द्वारा उनका मोबाईल चोरी कर लिया है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर किये गये तथा आज दिनांक 21.09.2024 को वादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर नागाघेर शान्तिनगर रानीपोखरी से अभियुक्त राजकुमार पुत्र निवासन निवासी म0न0 995 गली न0 8 गिल चौक दशमेश नगर जिला लुधियाना उम्र 28 वर्ष को चोरी गये मोबाईल VIVO के साथ गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
राजकुमार पुत्र निवासन निवासी म0न0 995 गली न0 8 गिल चौक दशमेश नगर जिला लुधियाना उम्र 28 वर्ष
*विवरण बरामदगी*
01 मोबाइल फ़ोन (VIVO)
*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 रघुवीर कपरवान
02- हे0का0 धीरेन्द्र
03- का0 मनोज सुन्दरियाल
