उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर AHTU देहरादून ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

*अभियान के दौरान आम जन को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर हेल्प नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी देकर किया जागरूक*

*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशे के विरुद्ध अभियान में अपना सहयोग देने की दिलाई शपथ, जागरूकता हेतु बाटें पाम्पलेट*

पुलिस मुख्यालय स्तर से सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्र में आम जनमानस को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियम, पुलिस हेल्प नम्बर 112, साइबर हेल्प नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त क्रम में दून पुलिस की एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम तथा थाना राजपुर क्षेत्र में जाकर आम जनमानस के साथ गोष्ठी करते हुए उन्हें मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, साइबर अपराध,नशे के बारे में, यातायात नियम, पुलिस हेल्प नम्बर 112, साइबर हेल्प नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098, के बारे में जागरुक किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व हानियों के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *