वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह ने पेश की मेयर पद की दावेदारी
देहरादून । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का दावा पेश किया । काफी समर्थकों के बीच अपना दावा पेश करते हुए श्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी निष्ठा समर्पित भाव से कांग्रेस की लंबे समय से सेवा और उनके पार्टी को मजबूत करने और सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और योगदान को देखते हुए कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा है । वह आश्वस्त है कि उनको देहरादून मेंयर पद के लिए कांग्रेस अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाएगी । देवेंद्र सिंह का कहना है कि वह देहरादून में ही जन्म से निवास कर रहे है। वे सामाजिक सेवा विभिन्न संगठनों में प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर काम करते हुए जन सरोकारों से जुड़े रहे । उन्होंने अपने सरकारी नौकरी के कार्यकाल में भी जन कल्याण, रोजगार सृजन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैंप लगाना गरीब पिछड़ों के लिए निशुल्क शिक्षा कोचिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुविधा, सामुदायिक भवन बारात घर सामूहिक शौचालय आदि का निर्माण भी कराया । अतः उनके कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बनने पर कांग्रेस नगर निगम के सभी वार्डों में और मेयर पद पर अपनी जीत दर्ज कराएगी।
