उत्तराखंडक्राइम

रायपुर देहरादून ! अपने ही जाल में फंस गया ट्रेक्टर मालिक

Spread the love

देहरादून-: दिनांक 16/02/2022 को थाना डालनवाला पर वादिनी श्रीमती सुमन वर्मा पत्नी सुनील वर्मा आर के पुरम अधोईवाला रायपुर देहरादून ने एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 15-02-2022 की रात्रि डूंगा हाउस परिसर निकट परेड ग्राउंड में ट्रैक्टर UK 07BZ 4956 अपने अन्य ट्रैक्टरों के साथ खड़ा किया गया था दि0 16. 02.22 की सुबह आकर ट्रैक्टर देखा तो परिसर में उनका ट्रैक्टर मौजूद नहीं मिला अज्ञात चोर द्वारा उनका ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया । वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0 64/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कराते हुए तलाश मालूमात हेतु विवेचना उ0नि0 नवनीत भण्डारी के सुपुर्द की गई ।

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः –*

वाहन चोरी एवम अन्य नकबजनी के सफल अनावरण हेतु पूर्व में पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु आवश्यक निर्देश पारित किए गए थे पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये उचित दिशा निर्देश निर्गत किए गए जिनके मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु चौकी प्रभारी करनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित परिजनों से गहनता से अलग अलग पूछताछ कर घटनास्थल पर आने जाने का मार्ग जो अति व्यस्थ होने के कारण उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए पिछले 10 दिनों की सीसीटीवी फुटेज विभिन्न स्थानों से संरक्षित करते हुए घटना स्थल पर हुई आवाजाही एवम समस्त गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए सर्विलांस सैल एवम पूर्व के वाहन चोरों को भी टारगेट करते हुए जांच पड़ताल की गई तो वादिनी के पति सुनील वर्मा की भूमिका घटनाक्रम में संदिग्ध लगी जो दि0 8.02.22 की रात्रि करीब 8.00बजे ट्रैक्टर डूंगा हाउस से निकालते हुए ले जाता दिखाई दिया जिसका पीछा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किया गया तो डोईवाला,हरिदार, बिजनौर, मुरादाबाद बरेली होते हुए लखनऊ की तरफ ले जाता दिखाई दिया सर्विलांस सैल एवम आस पास से भी पूछताछ की गई तो परिवार के सदस्यों की बलरामपुर यूपी में रिश्तेदारी होनी मालूमात हुई वादिनी के पति की संलिप्तता की पुष्टि ट्रैक्टर चोरी में हो जानें पर सख्ती से पूछताछ की गई तो स्वयं अपने आप ही ट्रैक्टर को अपने रिश्तेदार के यहां बेचने हेतु छोड़ कर आना स्वीकार किया अभियुक्त की निशानदेही पर बलरामपुर यूपी से उक्त ट्रैक्टर को बरामद कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्त सुनील वर्मा को अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

*नाम पता अभियुक्त-*

1- सुनील वर्मा पुत्र इंद्रमन वर्मा निवासी RK पुरम अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः—*

1- ट्रैक्टर महिंद्रा 575 UK 007BZ 4956 कीमत करीब 06 लाख रुपए।

*पुछताछ का विवरण—*
वादिनी के परिजनों से विभिन्न तिथियों पर अलग अलग समयांतराल पर बयान लिए गए तो वादिनी के पति सुनील वर्मा के ही बयानों में विरोधाभास होना मालूम हुआ जिससे साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि नशे की लत होने के कारण काफी लोगो की उधारी हो गई थी जिसकी पूर्ति के लिए अपने ही ट्रैक्टर की चोरी का प्लान बनाकर 900 किलोमीटर दूर बलरामपुर ले जाकर ट्रैक्टर को बेचने का सौदा तय करते हुए इंश्योरेंस से भी पैसा हजम करने की नियत थी। उक्त प्लान पे किसी को कोई शक न हो इसलिए आस पास के लोगो को अपनी बीमारी का बहाना बनाकर कुछ दिनों तक काम बंद करके रखा फिर अपने परिवार वालों को अपने मित्र की शादी में दोस्तो के साथ बिजनौर जाना बताकर दि0 08.2.22 की रात्रि करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर लेने अकेले डूंगा हाउस आया और ट्रैक्टर को डोईवाला, हरिद्वार, मुरादाबाद,बरेली होते हुऐ रातों रात ट्रैक्टर चलाकर दि 10.02.22 को बलरामपुर यूपी पहुंचा कर ट्रैक्टर अपने रिश्तेदार रेहरा बाजार जिला बलरामपुर में शिवकुमार के यहा छोड़ बेचने का सौदा कर वापस देहरादून आ गया इलाज में व्यस्त होने का बहाना बना कर ट्रैक्टर डूंगा हाउस में खड़े होनी की जानकारी अपने परिजनों को देता रहा करीब 08 दिन बीत जाने के बाद अभियुक्त द्वारा दि0 16.02.22 को अपने परिजनों को ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना दी गई फिर अपने परिजनों को विश्वास में लेकर ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज थाना डालनवाला पर दर्ज करवाई गई।

*पुलिस टीमः—*

1- उ0नि0 श्री नवनीत भण्डारी चौकी प्रभारी करनपुर कोतवाली डालनवाला देहरादून।
2-कानि0 महेश उनियाल कोतवाली डालनवाला देहरादून
3-कानि0 सुनील चौधरी कोतवाली डालनवाला देहरादून ।
4-कानि0 मनोज यादव कोतवाली डालनवाला देहरादून ।
5- कानि0 किरण ( सर्विलांस सेल) देहरादून ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *