उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत जमनपुर, प्रगति विहार तथा शिवनगर बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

Spread the love

*फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 40 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किये चालान, 4,00,000/ रूपये का किया जुर्माना*

*संधिक्त रूप से घूम रहे 10 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम में चालान कर वसूला 2500 रुपये का जुर्माना*

*थाना सेलाकुई*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनाँक 27/10/2024 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर जमनपुर, प्रगति विहार, भाऊवाला पीठ वाली गली आदि क्षेत्रो में बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। कार्यवाही के दौरान 40 मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल धनराशि 4000,00/ रूपये के माननीय न्यायालय के चालान किए गए तथा संधिक्त रूप से घूम रहे 10 व्यक्तियों के चालान पुलिस अधिनियम में कर ₹2500 का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *