कांग्रेस विधान मंडल दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। विधायक चकराता प्रीतम सिंह कांग्रेस विधानमंडल दल के साथ सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों की लगातार उपेक्षा किये जाने, सत्रावसान किये बिना ही विशेष सत्र के नाम पर प्रश्नकाल, अविलम्बनीय लोक महत्व की सूचनाओं को स्थगित किये जाने के अवैधानिक कृत्यों के विरोध में महामहिम श्री राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु सरकार को निर्देशित करने की कृपा करेंगें।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी, उपनेता प्रतिपक्ष श्री भुवन कापड़ी जी, विधायक श्री राजेन्द्र भंडारी जी, श्री हरीश धामी जी, श्रीमती ममता राकेश जी, श्री फुरकान अहमद जी, श्री तिलक राज़ बेहड़ जी, श्री मदन सिंह बिष्ट जी, श्री मनोज तिवारी जी, श्री विक्रम सिंह नेगी जी, श्री आदेश सिंह चौहान जी, श्री गोपाल सिंह राणा जी, श्री खुशहाल सिंह अधिकारी जी व श्री वीरेंद्र जाती जी मौजूद रहे।
