उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

तहसीलदार टिहरी मौ. शादाब के नेतृत्व में फल-सब्जी की रेट लिस्ट लगवाने घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रयोग रोकने हेतु छापेमारी की गयी

Spread the love

देहरादून। शुक्रवार को टिहरी नगर क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार टिहरी मौ. शादाब के नेतृत्व में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने, फल-सब्जी की रेट लिस्ट लगवाने तथा रेट लिस्ट ना लगाये जाने पर चालानी कार्यवाही करने एवं घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रयोग रोकने हेतु छापेमारी की गयी।

तहसीलदार ने बताया कि उपजिलाधिकारी टिहरी के निर्देश के क्रम में चलाए गए छापेमारी की कार्यवाही में पॉलीथिन का प्रयोग करने और रेट लिस्ट चस्पा ना करने पर व्यवसायी शफीक, अहसान, ऋषिपाल, आकिल, कल्लू, के.पी. भट्ट, सहजाद, नसीब आदि के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक प्रयोग करने पर शुभम रेस्टोरेंट, गढ़वाल स्वीट्स शॉप, पिजोरिया शॉप आदि से 07 घरेलू सिलेंडर जब्त किये गये। बताया कि इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

इस दौरान पूर्ति निरीक्षक शिखा, सफाई निरीक्षक
प्रीतम सिंह, पटवारी सुरेंद्र सिंह, कर समाहर्ता चरण सिंह उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *