उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

खाद्य पदार्थ में थूक जिहाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा – मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल 

Spread the love

देहरादून : उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र मसूरी में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति द्वारा चाय में थूक कर उसे बेचने का मामला सामने आया था जिसके बाद से सरकार लगातार इस तरह के थूक जिहाद पर कड़े रुख इख्तियार करते हुए नजर आ रही है। इस बात पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय प्रदेश है और यहां के नागरिक शुद्ध और सौम्य व्यवहार के हैं लेकिन अगर कोई इस तरह की अमानवीय कृत्य कर दूषित मानसिकता दर्शाता है तो चाहे वह अन्य प्रदेश से आया हुआ हो इसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इसको कुछ लोग धार्मिक आधार पर भी देख रहे हैं लेकिन मैं इसे मानवीय आधार पर भी देख रहा हूं।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *