उत्तराखंड

आंगनबाड़ी ढकरानी के कई सेंटर में लाखों रुपए कमाने के लिए चल रहा बड़ा खेल…

Spread the love

विकास नगर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जहां स्वयं सहायता समूह के द्वारा मिड डे मील राशन किट पहुंचाई जाती है वही अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माता समिति के नाम से अपने आप ही बाजार से राशन ला रही है वही विकास नगर के ढकरानी फर्स्ट पर आंगनबाड़ी कार्य करती आशा गुप्ता जोकि अभी 2 माह पूर्व ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बनी है तब से यह खेल चल रहा है और लाखों का मुनाफा कमाने के लिए यह खेल खेला जा रहा है वही जब आज मीडिया की टीम आंगनबाड़ी सेंटरों पर पहुंची तो वहां घोर अनियमितताएं देखने को मिली बताते चलें कि आजकल आंगनबाड़ी सेंटर खोलने का समय 9:00 से 1:00 बजे तक है लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र 12:00 बजे ही बंद कर दिए जाते हैं वही देखने को यह भी मिला कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां बच्चों को मिड डे मील का राशन दिया जाता है वह उन बच्चों को तरीके से नहीं दिया जा रहा था और कुछ बच्चे बिस्कुट खा कर अपना पेट भर रहे थे और बच्चों की संख्या भी सेंटर मैं जितने बच्चे अंकित है वह नहीं थे और बच्चों की संख्या रजिस्टर के मुताबिक काफी कम थी वही जब कुछ मीडिया कर्मी एक नंबर आंगनवाड़ी सेंटर आशा गुप्ता के यहां पहुंचे तो उसके पति अंकित गुप्ता ने मीडिया के उन कर्मियों से भी बदसलूकी की और उन्हें वहां वीडियो कवरेज करने से रोका और उनका कैमरा व मोबाइल छीनने की कोशिश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा गुप्ता का पति अंकित गुप्ता मीडिया पर ही गुंडागर्दी दिखाने के लिए उतारू हो गया उसके बाद मीडिया ने सी डी पी आर ओ विकास नगर तरुणा चमोला से बात की तो उनके द्वारा बताया गया कि यह जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं इन्होंने हमारे से किसी भी तरह की माता समिति के नाम से राशन बांटने की अनुमति नहीं ले रखी है इसके लिए हम उच्च अधिकारियों को बताएंगे जो हमारे यहां स्वयं सहायता समूह के द्वारा मिड डे मील राशन बांटने की प्रक्रिया है उन्हें ही पेमेंट किया जाएगा और जो खामियां हैं उसके लिए अगर मेरे पास शिकायत आती है तो हम इन पर कार्यवाही करेंगे और सुपरवाइजर से जांच कराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *