देहरादून रायपुर चक तुनवाला में लगा फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प
देहरादून बालाजी टाइम्स से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट :-
आज दिन रविवार 6/03/2022 को अपर तुनवाला चौक देहरादून में विधाता हेल्थ केयर क्लीनिक में एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया ।
जिसमें डॉ आशीष जैन एम बी बी एस , मधुमेह रोग विशेषज्ञ ने मरीजो की जांच की एवम मधुमेह जैसे रोगों से होने वाले रोगों के विषय मे प्रत्येक मरीज को जानकारी भी दी ।

उन्होंने बताया यदि मधुमेह अनावरत बना रहे तो इसकी कई दीर्घकालिक गंभीर जटिलताओं हृदय रोग, स्ट्रोक्स, क्रॉनिक किडनी की विफलता, पैर अल्सर एसिडोसिस, तथा आंखों को नुकसान भी हो सकता है।
यद्यपि समाज में ऐसी भ्रांतियां फैली रहते हैं कि लगातार शर्करा युक्त भोज्य पदार्थों का सेवन करने से शुगर रोग या डायबिटीज उत्पन्न होता है। लेकिन इन भ्रांतियों के विपरीत डायबिटीज रोग होने का मूलता कारण हमारे रुधिर में इंसुलिन नामक हार्मोन की कमी होना है। अग्नाशय की अल्फा व बीटा कोशिकाओं द्वारा स्रावित हार्मोन क्रमश: ग्लूकेगन व इंसुलिन हमारे रुधिर में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है । अनियमित दिनचर्या व कई अन्य कारणों के कारण हमारे अग्नाशय की बीटा कोशिकाएं इंसुलिन को कम कर देती है या स्वता बंद कर देते हैं जिससे हमारे रुधिर में ग्लूकोज का मात्रा बढ़ जाती है। व लगातार ग्लूकोज की रक्त में दिखता ही डायबिटीज का रूप ले लेते हैं जोकि आगे चलकर अन्य जटिलताओं का कारण बनता है।

