उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

वरिष्ठ समाज सेवी हर्रावाला संजय सिंह चौहान ने कराया लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में भंडारे का आयोजन

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून/डोईवाला: हर्रावाला स्थित देहरादून के चार प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में से एक सिद्धपीठ श्री लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में आज वरिष्ठ समाजसेवी श्री संजय सिंह चौहान द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया ।

संजय सिंह चौहान ने बताया – उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों की बात ही कुछ और है। यहां के मंदिरों की खूबसूरती के साथ साथ ही इतिहास में भी उनका वर्णन हो रखा है जो कि उत्तराखंड के मंदिरों को सबसे अलग बनाते हैं।  प्रकृति के बीच स्थित यह मंदिर अपने होने का प्रमाण देते हैं, इतिहास का प्रमाण देते हैं लक्ष्मण सिद्ध मंदिर और उन काल का प्रमाण देते हैं जिनके बारे में कल्पना करना भी हमारे लिए मुश्किल है। उत्तराखंड के कई मंदिर ऐसे हैं जिनका जिक्र रामायण और महाभारत तक में हो रखा है और जिनका संबंध सीधे सीधे इन पौराणिक मंदिरों से है यह मंदिर देहरादून शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर हरिद्वार/ऋषिकेश रोड पर स्थित यह मंदिर देहरादून शहर के नज़दीक अत्यधिक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है  ।

आयोजन – मंदिर में भंडारे से पूर्व आयोजित अनुष्ठान में आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मत्था टेका एवं भंडारे  का भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के महंत भारत भूषण भारती के सानिध्य में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत जी व संजय सिंह चौहान जी ने परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा-अर्चना व यज्ञ कर से राज्य व क्षेत्र की आर्थिक खुशहाली, समृद्धि की प्रार्थना भी की। मंदिर के महंत भारत भूषण भारती ने बताया कि मंदिर में देहरादून व आसपास क्षेत्रों के लोग प्रत्येक रविवार को यहां  पहुंचते हैं। श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, सुनील उनियाल गामा, राजपाल रावत जी, श्रीमती पुष्पा बर्थवाल, प्रशांत खारोला, अशोक राज पवार , श्रीमती सविता पवार, मूलचंद शीर्षवाल पूर्व प्रधान, श्रीमती आभा बर्थवाल पूर्व राज्य मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार आदि समाजसेवी मौजूद रहे

मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *