जनपद उत्तरकाशी – गंगोत्री मार्ग टेखला नामक स्थान पर एक गिरे पेड़ को काटकर एसडीआरएफ ने किया मार्ग सुचारु
उत्तरकाशी । आज दिनांक 15 सितंबर 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग टेखला नामक स्थान पर एक पेड़ मार्ग पर गिरने से रास्ता बाधित हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू उपकरण की मदद से उक्त गिरे पेड़ को काटकर मार्ग को सुचारु किया गया।
