उत्तराखंड

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारी पर गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली

Spread the love

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारी पर गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली

कमिश्नर ने पीडब्लूडी, जलसंस्थान,एनएच अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

 

ऋषिकेश।सोमवार को नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारी पर गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। गढ़वाल आयुक्त ने सिलसिलेवार विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा की। उन्होंने लोनिवि को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में पड़ी बर्फ को हटाने, जल संस्थान को यात्रा रूट पर पानी की टंकियों की मरम्मत, रंग-रोगन और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने, बीआरओ और एनएचएआई को यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने के साथ डामरीकरण करने सहित धामों के आसपास खाली भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के साथ गढ़वाल आयुक्त ने 31 मार्च तक यात्रा रूट पर पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सफाई आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। अप्रैल के पहले सप्ताह में सभी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *