उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे मामले में CM धामी ने किया समाधान

Spread the love

उत्तराखंड / देहरादून
देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट

देहरादून उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पे मामले में सरकार ने पहल करते हुए समाधान करने की कोशिश की है…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग में कांस्टेबलों को समय से प्रोन्नत कर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने और एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं……. इन पदों पर उन्नति के साथ-साथ 4200 का ग्रेड पे भी दिया जाएगा….. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां है कि जो फैसला सरकार ने लिया है उससे राज्य के 5200 पुलिस कर्मियों को फायदा मिलेगा जबकि सरकार के इस फैसले से पुलिस के जवानों में अपने काम के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होगा…… मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद राज्य के पुलिस महानिदेश अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद देते हुए कहा है ।

कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे……. साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा..उन्होंने कहा की मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एस आई के पद से सेवानिवृत्त होंगे…..
बाइट — पुष्कर सिंह धामी…… मुख्यमंत्री
बाइट — अशोक कुमार…… डीजीपी…… उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *