उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

विगत 07 वर्षों से फरार चल रहा वांरटी आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

*अभियुक्त को दून पुलिस से ने गैर प्रान्त सहारनपुर से किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्त को वर्ष 2017 में मादक पदार्थों के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार।*

*मां0 न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के बाद अभियुक्त विगत 07 वर्षों से लगातार चल रहा था फरार।*

*थाना क्लेमेनटाउन*

माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर गठित टीमों को वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र/गैर प्रान्त रवाना करते हुए उनके सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वाद सं0 92/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विगत 07 वर्षो से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त अफाक को मुखबिर की सूचना पर उसके सहारनपुर स्थित घर से दबिश देकर दिनांक 22/08/24 को गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार वारंटी*

(1) अफाक पुत्र अब्दुल हसन निवासी ग्राम नौजली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
2- कां0 संजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *