उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

बंद घरो में चोरी की कई घटनाओ को अजांम देने वाले ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर डोईवाला क्षेत्र में चोरी की 02 घटनाओ को दिया था अंजाम

*घटना के बाद अभियुक्त विगत 01 वर्ष से चल रहा था फरार, एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 05 हजार रु० का ईनाम किया गया था घोषित।*

*अभियुक्त के विरुद्ध देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग है पंजीकृत*

*डोईवाला में हुई चोरी की घटना में अभियुक्त के एक साथी को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

*कोतवाली डोईवाला*

01- थाना डोईवाला पर दिनाक 15/03/2023 को श्रीमती मीना गुसाई पत्नी जीतेन्द्र सिहं गुसाई निवासी वार्ड न0 10 नियर सपेरा बस्ती, नुन्नावाला भानियावाला, थाना डोईवाला, देहरादून ने प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 15/03/23 को वह अपने परिजनों के साथ अपनी भतीजी की नौकरी के सम्बंध मे सुबह 10 बजे के लगभग विकासनगर गये तथा शाम को 03 बजे विकासनगर से वापस आये तो उनकेे घर का ताला टूटा हुआ था तथा अज्ञात चोरो द्वारा घर से कीमती ज्वैलरी चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला में मु0अ0सं0 86/2023 धारा 380/454 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

02- थाना डोईवाला पर दिनाक 15/03/2023 को श्री तेजिन्दर सिहं पुत्र गुरूमेल सिहं निवासी जीवनवाला लालतप्पड कोतवाली डोईवाला द्वारा प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 15.03.23 को प्रातः 11 बजे वह अपने परिवार के साथ एक विवाह में सम्मिलित होने डोईवाला गये थे, करीब 01.30 बजे घर लौटने पर पाया कि उनके घर में कमरो का सामान बिखरा हुआ था तथा किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी अलमारी के लॉकर से नकदी व ज्वैलरी चोरी कर ली गई, तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला मे मु0अ0सं0 87/2023 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त दोनो अभियोगो में चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त बरकत पुत्र जुमा बट्ट, निवासी ग्राम गेरा पोस्ट व थाना बनी जिला कठूवा जम्मू उम्र 32 वर्ष को पूर्व में दिनांक 21-03-2023 को गिरफ्तार कर मा0न्या0 के समक्ष पेश कर जिला कारागार दाखिल किया गया था।

उक्त दोनो अभियोगो की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तगणों 01-शहनवाज पुत्र स्व मो0 सफी निवासी ग्राम चलोग थाना बनी जिला कटुवा जम्मू कश्मीर एवं 02-जाहिद उर्फ अतीक पुत्र मौसम अली, निवासी डोडला जदरेली पो0 बूण्ड शीतल नगर थाना बसौली जिला कठुवा जम्मू दिनांक 21-03-2023 से लगातार वांछित चल रहे थे, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 5000-5000/- रूपये का नगद पुरुस्कार घोषित किया गया था।

उपरोक्त वांछित/इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर उनके संभावित ठिकानो पर दबिशे दी गई एवं सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर चोरी अनावरण हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो के परिणाम स्वरूप दिनांक 16-08-2024 को नेपाली तिराहा, रायवाला से वांछित चल रहे एक ईनामी अभियुक्त जाहिद उर्फ अतीक पुत्र मौसम अली, निवासी डोडला जदरेली पो0 बूण्ड शीतल नगर थाना बसौली जिला कठुवा जम्मू को गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ विवरण :-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कठुआ जम्मू कश्मीर का निवासी है तथा उसेे नशे की लत है, जिस कारण अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिये वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों शहनवाज व बरकत के साथ मिलकर वर्ष 2023 की शुरुआत में हिंडोला खाल नरेंद्र नगर मे मंदिर में चोरी की थी तथा चोरी का माल आपस में बांट लिया था, इसके बाद अभियुक्त ने पहाड़ों में जगह-जगह घूम कर रैकी करते हुए कई जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया तथा अभियुक्तो ने अपने साथियो के साथ दिनांक 09/03/23 को एक ही दिन में मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ हाईवे के किनारे मूल्यगांव देवप्रयाग, बागवान गांव तथा देवप्रयाग में मलेथा में पूर्व से चिन्हित 03 बंद मकानों में ताला तोड़कर ज्वैलरी का सामान चोरी किया गया। जिसमें मिले सामान तथा धनराशि को अभियुक्तों द्वारा आपस में बांट लिया था, इसके उपरान्त तीनों अभियुक्तों द्वारा दिनांक: 15/03/23 को भानियावाला क्षेत्र तथा जीवन वाला लालतप्पड़ में चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया तथा चोरी की घटना में मिली ज्वेलरी तथा धनराशि को भी उनके द्वारा आपस में बांट लिया गया।

अभियुक्त द्वारा डोईवाला पर पंजीकृत अभियोगो के अतिरिक्त जनपद टिहरी गढवाल मे घटित चोरी की घटनाओ के संबंध में जानकारी करने पर दिनांक 6/7-01-23 को हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना नरेंद्रनगर, देवप्रयाग व कीर्तिनगर में चोरी के अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिली।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

अभियुक्त जाहिद उर्फ अतीक पुत्र मौसम अली, निवासी डोडला जदरेली पो0 बूण्ड शीतल नगर, थाना बसौली, जिला कठुवा जम्मू, उम्र 20 वर्ष

*विवरण शेष इनामी/वांछित अभियुक्त*

शहनवाज पुत्र स्व मो0 सफी, निवासी ग्राम चलोग, थाना बनी, जिला कटुवा, जम्मू कश्मीर

*आपराधिक इतिहास :-*

(1)- मु0अ0स0-86/23 धारा-380/454/411 भादवि, थाना डोईवाला, देहरादून
(2)- मु0अ0स0-87/23 धारा-380/454/411 भादवि, थाना डोईवाला, देहरादून
(3)- मु0अ0स0-10/23 धारा-380/454/411 भादवि, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढवाल
(4)- मु0अ0स0-11/23 धारा-380/454/411 भादवि, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढवाल
(5)- मु0अ0स0-05/23 धारा-380/411 भादवि, थाना देवप्रयाग, टिहरी गढवाल
(6)- मु0अ0स0-01/23 धारा-380/411 भादवि, थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल

*पुलिस टीम :-*

01-उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट
02-कानि0 रविन्द्र टम्टा
03-कानि0 सुनित कुमार
04-कानि0 मनोज कुमार, (एसओजी देहात)
05-कानि0 सोनी कुमार, (एसओजी देहात)
06-कानि0 नवनीत सिंह, (एसओजी देहात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *