देहरादून के सेलाकुई में लगेगा 100 फीट ऊँचा तिरंगा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया भूमि पूजन
सेलाकुई। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर विधानसभा सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर नगर पंचायत सेलाकुई में 100 फीट ऊँचा तिरंगा लगाने के लिए भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा यह आयोजन हमारे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता की भावना को साकार करता है। यह तिरंगा न केवल हमारे नगर की पहचान बनेगा, बल्कि सभी को एकता और देशभक्ति की प्रेरणा भी देगा। विधायक ने कहा कि हमारे भारत देश की मिट्टी ने कितने ही वीर जवानों को जन्म दिया है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ये शहीद हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनके बलिदान की गूंज हर दिल में गूंजती है। उनकी शहादत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, अनिल नौटियाल, अधिशासी अधिकारी एम.एल.शाह, विजयपाल बर्थवाल, शूरवीर सिंह चौहान, भगत सिंह राठौर, नरगिश कश्यप, विनोद, सुखदेव फर्षवाण, सुरजीत सिंह, सुषमा पुरोहित, ममता ठाकुर जी, शांतिप्रभा, गितिका, किरन पंवार समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
