उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

कोतवाली डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला व कस्बा डोईवाला मे स्थित किड्जी प्ले स्कूल के बच्चों* द्वारा अध्यापकगण के साथ कोतवाली डोईवाला का शैक्षिणिक भ्रमण किया गया

Spread the love

कोतवाली डोईवाला देहरादून पुलिस

अगामी स्वतन्त्रा दिवस के अवसर पर नन्हे स्कूली बच्चो ने कोतवाली डोईवाला का शैक्षिणिक भ्रमण कर जानी अपनी दून पुलिस की कार्य-प्रणाली, दून पुलिस की कार्य-प्रणाली की जानकारी लेकर बोले थैन्क-यू पुलिस अंकल*
==========================
आज दिनांक 13.08.2024 को *कोतवाली डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला व कस्बा डोईवाला मे स्थित किड्जी प्ले स्कूल के बच्चों* द्वारा अध्यापकगण के साथ कोतवाली डोईवाला का शैक्षिणिक भ्रमण किया गया

स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चो द्वारा थाना डोईवाला का भ्रमण करने पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व थाना पर नियुक्त पुलिस कर्मियो द्वारा बच्चो का स्वागत करते हुए उनका मनोबल बढाने हेतु स्वतन्त्रतापूर्ण वातावरण स्थापित कर बच्चों की आयु मानसिकतानुरूप पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए थाने के शस्त्रागार, वायरलेस सेट, कंप्यूटर कक्ष, जनसुनवाई कक्ष, भोजनालय, बैरक आदि का भ्रमण कराया गया तथा बच्चो को उत्तराखण्ड पुलिस के मिशन व सारमूल्य *“सेवा-सुरक्षा-मित्रता”* से अवगत कराया गया।

उक्त अतिरक्त बच्चों को यातायात के प्ररम्भिक नियमों(रोड क्रासिंग/ट्रेफिक सिग्नल लाईट/स्कूल बस मे चढना-उतरना/अभिवावको द्वारा हेलमेट धारण करना आदि) की जानकारी देकर नियमो का पालन करने हेतु बच्चो को प्रेरित करने के लिए शिक्षकों को बताया गया। साथ ही सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी के क्रम मे सभी शिक्षको को बताया कि बच्चों की जेब में स्कूल का पहचान कार्ड, अभिभावक का मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप की जानकारी अवश्य रखें।

जिससे आपात स्थिति में बच्चो को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाये व बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने वाले वाहन चालक, हेल्पर की हमेशा पहचान रखें व उसका मोबाइल नंबर एवं पूरा पता बस पर प्रदर्शित कर उनसे सम्बन्धित विवरण स्कूल प्रबन्धन अपने पास रखे व चालक/हेल्पर का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाये तथा किसी भी प्रकार की संदिग्धता पाये जाने पर कोतवाली डोईवाला को सूचित करे।


कोतवाली डोईवाला के भ्रमण के उपरान्त सभी बच्चो द्वारा थैन्क-यू पुलिस अंकल बोलते हुए थाने के सभी कर्मियो को THANK YOU कार्ड दिये गये, जिसपर डोईवाला पुलिस द्वारा भी बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए उनको मिष्ठान वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *