उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

उत्तराखंड कर्णप्रयाग : डॉ शिवानंद नोटियाल को पुष्प अर्पित कर किया याद

Spread the love

कर्णप्रयाग : डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व विधायक शिक्षा मंत्री शिवानंद नौटियाल के जन्म दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम. एस. कंडारी ने बताया कि डा. नौटियाल ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रतिमान स्थापित किए। शिवानंद नौटियाल फाउंडेशन के संयोजक भुवन नौटियाल ने बताया कि 8 बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री डा. नौटियाल ने उच्च शिक्षा में अद्वितीय योगदान दिया। इस अवसर पर डा. रविंद्र कुमार, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, जे. एस. रावत, एस. एल. मुनियाल तथा महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *