उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

यात्रा मार्ग पर संकट में फंसे श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

यमुनोत्री । दिनांक 05 मई 2025 को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर से ऊपर आगरा (उत्तर प्रदेश) से यात्रा पर आईं एक 59 वर्षीय महिला श्रद्धालु भगवान देवी,अत्यधिक ठंड (हाइपोथर्मिया) के कारण बेहोश हो गईं। सूचना मिलते ही भैरव मंदिर के पास तैनात एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके उपरांत एसडीआरएफ की महिला कार्मिकों द्वारा उक्त महिला श्रद्धालु को सुरक्षित जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।

इसी दौरान यमुनोत्री मार्ग पर फारेस्ट डाइवर्जन के पास एक यात्री संजय सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी उत्तर-प्रदेश का आक्सीजन लेवल कम होने के कारण बेहोश हो गये थे,जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा भन्डेली गाड के पास आक्सीजन प्रदान किया गया।जिससे उक्त व्यक्ति की स्थिति में सुधार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *