उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और चमोली जिले की पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वन्य जीव अंग तस्करों को गिरफ्तार किया

Spread the love

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और चमोली जिले की पुलिस और पिंडर वन रेंज टीम व वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उनके कब्जे से चार भालू के पित्त की थैलियां बरामद की है, जिनका वजन 460 ग्राम बताया जा रहा है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पिछले कई सालों से उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए वन्य जीव अंग तस्करों ने बताया कि वह भालू की पित्त हिमालय क्षेत्र में भालू का शिकार कर उसकी पित्त की थैली निकाल लेते हैं और उसको सूखाने के बाद भालू के अंगों को ऊंचे दामों में बेचते हैं। वहीं बरामद भालुओं के पित्त की थैलियां की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। बता दे कि एसटीएफ ने वन्य जीव अंगों की तस्करी का बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क नेस्तानाबूत किया है।

आयुष अग्रवाल एसटीएफ एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *